नई दिल्ली, 8 अगस्त | क्रिकेट जगत ने कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। यह विमान कारिपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पायलट शामिल हैं। कई अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान दुबई से आया था, जिसमें छह क्रू मेम्बर सहित 190 लोग सवार थे। यह विमान शुक्रवार रात लैंड करते वक्त रनवे से फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा।

Advertisement

इस घटना पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "मैं उन लोगों के लिए दुआ करूंगा जो कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल हो गए। उन लोगों के साथ सहानुभूति जिन्होंने इस हादसे में अपने लोगों की जान गंवाई।"

Advertisement

रोहित शर्मा ने लिखा, "एयर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों और स्टाफ के लिए दुआएं। हैरान कर देने वाली खबर।"

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "कोझिकोड विमान दुर्घटना में जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके साथ मेरी दुआएं। केरल से आने वाली तस्वीरें दुखदायी हैं। मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

इरफान पठान ने लिखा, "उस पायलट के परिवार के साथ मेरी सहानुभूति जिसने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी और उन लोगों के लिए दुआएं जो इस विमान हादसे में चोटिल हो गए।"

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "कोझिकोड विमान दुर्घटना... इस साल ऐसा कुछ बचा है जो देखने को नहीं मिला हो।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार