श्रेयस अय्यर के एशिया कप 2025 में ना चुने जाने से क्रिकेट फैंस के एक वर्ग में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है और अब तो पूर्व क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत ने भी चयनकर्ताओं को फटकार लगाई है। श्रीकांत ने एशिया कप 2025 के लिए अय्यर को भारतीय टीम से बाहर किए जाने पर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर पर निशाना साधा है।

Advertisement

श्रीकांत ने कहा कि अय्यर को बाहर करने के लिए अगरकर ने जो बयान दिया वो बिल्कुल बकवास था। अगरकर ने अय्यर को बाहर रखने पर ये तुक दिया था कि वो किसकी जगह अय्यर को अंतिम 15 में शामिल कर सकते थे। अगरकर ने कहा, "श्रेयस के मामले में, वो किसकी जगह ले सकते हैं? इसमें न तो उनकी गलती है और न ही हमारी। फिलहाल, आप केवल 15 ही चुन सकते हैं।"

Advertisement

अपने यूट्यूब शो में बोलते हुए श्रीकांत ने कहा, “मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए, श्रेयस अय्यर एक स्वाभाविक पसंद हैं। मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं। आपको हाल के मैचों को देखना होगा। किसी खिलाड़ी को एक साल पहले के फ़ॉर्म से आंकने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आईपीएल में 175 के स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए हैं। यहां स्ट्राइक रेट सबसे महत्वपूर्ण कारक है। वो शानदार रहे हैं। फिर भी आपने उन्हें टीम से बाहर रखा है। आपने उन्हें अब भ्रमित कर दिया है।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “एक ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, आप कह रहे हैं- ‘मुझे बताओ कि वो टीम में किसे रिप्लेस करेगा।’ मैं इस बयान को समझ नहीं पा रहा हूं। अगरकर का ये बयान बकवास है। बिल्कुल बेतुका। मैं उनसे सहमत नहीं हूं। आप शिवम दुबे, रिंकू सिंह और संजू सैमसन को टीम में शामिल कर सकते हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर के लिए कोई जगह नहीं है। ये क्या बयान है? मैं इसके पीछे के तर्क को समझ नहीं पा रहा हूँ। इसमें कोई तर्क ही नहीं है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अय्यर ने भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2023 में टी-20 क्रिकेट खेला था। बीते आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए, उन्होंने 17 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे और उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई उम्मीद कर रहा था कि उन्हें एशिया कप की टीम में जगह जरूर मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार