रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने शानदार शॉट से सभी को हैरान कर दिया। क्रुणाल पांड्या की बाउंसर गेंद पर उन्होंने एक हाथ से अपर कट खेलकर छक्का जड़ दिया। यह शॉट देखकर फैंस भी देखकर दंग रह गए।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में साईं सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला था। साईं सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रन की शानदार साझेदारी की। सुदर्शन ने 57 गेंदों में शतक पूरा किया और 58 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

उनकी इस पारी के दौरान 9वें ओवर में एक मजेदार पल भी देखने को मिला। यह ओवर भारतीय लेफ्ट-आर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या डाल रहे थे, जो इस सीजन अपनी बाउंसर से बल्लेबाज़ों को कई बार चौंका चुके हैं। इस बार भी क्रुणाल ने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की और बाउंसर डालकर सुदर्शन को चकमा देना चाहा, लेकिन सुदर्शन पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने एक हाथ से शानदार कट शॉट खेलते हुए गेंद को सीधे बाउंड्री के पार छक्का जड़ दिया। स्पिनर की बाउंसर पर इस तरह का शॉट बहुत कम देखने को मिलता है, यही वजह है कि यह शॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन (100) की शतकीय पारी के चलते 205 रन बनाए थे। लेकिन कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) की दमदार पारियों की बदौलत RCB ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार