इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (24 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में इन दोनों ही टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें हर बार सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे LSG के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो अपने दम मुंबई इंडियंस को चेपॉक स्टेडियम में बड़ा झटका देकर टूर्नामेंट से एलिमिनेट कर सकते हैं।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। दरअसल, क्रुणाल चेपॉक के मैदान पर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही एमआई को झटके दे सकते हैं। आईपीएल 2023 में पांड्या ने अब तक 180 रन और 9 विकेट झटके हैं। 

क्रुणाल, आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं ऐसे में वह विपक्षी टीम की ताकत और कमजोरी को अच्छे से समझते हैं। इसका फायदा लखनऊ सुपर जायंट्स को जरूर मिलने वाला है।

रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi)

22 वर्षीय फिरकी गेंदबाज़ रवि बिश्नोई भी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए टेंशन की वजह बन सकते हैं। आईपीएल 2023 में रवि बिश्नोई ने लीग स्टेज में 16 विकेट झटके जिसके दौरान उन्होंने महज 7.76 की इकोनॉमी से रन खर्चे।

Advertisement

बिश्नोई को चेपॉक पिच रास आ सकती है। लखनऊ के लिए सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाला यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए सिर दर्द बन सकता है।

मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis)

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मार्कस स्टोइनिस ने आईपीएल 2023 में अब तक 14 मुकाबलों में 150.20 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह गेंदबाज़ी और अपनी चुस्त फील्डिंग से भी योगदान करते हैं। स्टोइनिस अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस का खेल खराब करने की क्षमता रखते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार