आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल और केएस भरत ने शानदार अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Advertisement

हालांकि, इस जीत में भरत का योगदान सबसे अहम रहा क्योंकि उन्होंने ना सिर्फ मैक्सवेल के ऊपर से दबाव हटाया बल्कि आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पार कराने का काम भी किया। भरत ने आवेश खान की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जैसे ही आरसीबी को जिताया वैसे ही पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।

Advertisement

भरत का छक्का देखकर विराट कोहली भी स्टैंड से मैदान तक भागते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भरत को गले लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। वहीं, अगर भरत की इस पारी की बात की जाए तो उन्होंने तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए सिर्फ 52 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। 

इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिले। वहीं, इस मैच में ज्यादातर समय दिल्ली की टीम हावी रही लेकिन श्रेयस अय़्यर और रविचंद्रन अश्विन की गलतियां उनकी टीम पर भारी पड़ गई और कैपिटल्स को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अय्यर और अश्विन ने एक ही ओवर में मैक्सवेल के दो कैच छोड़कर मैच आरसीबी को गिफ्ट कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार