इंडिया ए टीम विकेटकीपर बल्लेबाज केएल भरत (KS Bharat) की अगुआई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन मुकाबलों ले लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान ही यह मुकाबले खेले जाएंगे। 

Advertisement

टीम में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को मौका मिला है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन फिलहाल उन्हें सीनियर टीम में मौका नहीं मिला। 

Advertisement

भरत भारत के लिए आखिरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेले थे। उन्हें सीनियर टीम में मौका नहीं मिला है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है। 

साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार और विधवाथ कावेरप्पा को भी इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने कहा है कि ईश्वरन की उपलब्ता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। 

इंडिया ए के पहले मैच के लिए देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और तुषार पांडे टीम का हिस्सा हैं। वहीं दूसरे मैच के लिए तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नवदीप सैनी को भी चुना गया है। 

पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम: साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन (फिटनेस पर निर्भर), देवदत्त पडिक्कल, प्रदोष रंजन पॉल, सरफराज खान, केएस भरत (कप्तान)(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, पुलकित नारंग, सौरभ कुमार, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, विधवाथ कावेरप्पा, तुषार देशपांडे।

Advertisement

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम: साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन*, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएस भरत (कप्तान)(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकाश दीप, विधवाथ कावेरप्पा, नवदीप सैनी।

भारत तीन दिवसीय इंटर-स्क्वाड गेम भी खेलेगा, जिसके लिए 26 खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

इंडिया इंटर-स्क्वाड तीन दिवसीय मैच के लिए टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन*, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, प्रदोष रंजन पॉल, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, पुलकित नारंग, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर, सौरभ कुमार, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, वैधव कावेरप्पा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार