Kuldeep Yadav 100 T20I Wickets Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होना वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर कुलदीप यादव के पास टी20 इंटरनेशनल में एक खास उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है।

Advertisement

दरअसल, 31 वर्षीय कुलदीप भारत के लिए अब तक खेले गए 54 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.74 की जबरदस्त औसत से 95 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे।

100 विकेट पूरे करते ही खास क्लब में होंगे शामिल
100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के बाद कुलदीप भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। उनसे पहले अभी तक अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट का आंकड़ा पार कर पाए हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजों में अभी तक सिर्फ अक्षर पटेल ही इस आंकड़े को पार कर पाए हैं। ऐसे में कुलदीप टी20 में 100 विकेट पूरे करने वाले भारत के दूसरे स्पिनर बन जाएंगे। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट

  1. अर्शदीप सिंह – 94 मैच, 140 विकेट
  2. जसप्रीत बुमराह – 100 मैच, 126 विकेट
  3. हार्दिक पांड्या – 138 मैच, 114 विकेट
  4. अक्षर पटेल – 107 मैच, 109 विकेट
  5. युजवेंद्र चहल – 80 मैच, 96 विकेट
  6. कुलदीप यादव – 54 मैच, 95 विकेट

कुलदीप के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करना इसलिए भी संभव नजर आता है क्योंकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 9 मैचों में 13.41 की औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं।

अब यह भी जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड भी कुलदीप यादव के नाम है। ऐसे में अगर उन्हें इस सीरीज के सभी या अधिकतर मुकाबलों में खेलने का मौका मिलता है, तो वह जल्द ही अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार