Kuldeep Yadav Record: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के टूर (India Tour of England) पर है जहां उन्हें मंगलवार, 14 जुलाई से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ENG vs IND ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) एक बेहद ही खास दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच सकते हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 31 वर्षीय कुलदीप भारत के लिए अब तक 121 वनडे खेलकर 194 विकेट ले चुके हैं। यानी वो ODI में अपने 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं। ध्यान दें कि अगर वो इंग्लैंड टूर पर ये विकेट ले पाते हैं, तो वो ODI में विकेट का दोहरा शतक पूरा करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय स्पिन गेंदबाज़ बन जाएंगे। अब तक सिर्फ अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा ने ये ही ये कारनामा किया है।

भारत के लिए 200 प्लस वनडे विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़

  • अनिल कुंबले - 269 मैचों में 334 विकेट
  • हरभजन सिंह - 234 मैचों में 265 विकेट
  • रविंद्र जडेजा - 20 मैचों में 232 विकेट

बताते चलें कि भारत के लिए अब तक वनडे में कुल आठ खिलाड़ियों ने 200 प्लस विकेट ले लिए हैं। इनमें कुबंले, हरभजन और जडेजा के अलावा, जवागल श्रीनाथ (229 मैचों में 315 विकेट), अजीत अगरकर (191 मैचों में 288 विकेट), जहीर खान (194 मैचों में 269 विकेट), कपिल देव (225 मैचों में 253 विकेट), और मोहम्मद शमी (108 मैचों में 206 विकेट) जैसे दिग्गजों का नाम है। कुलदीप भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार