India Probable Playing XI Vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND Vs AFG 2nd ODI) बुधवार, 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI) में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि लखनऊ वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका: भारतीय वनडे टीम में 24 वर्षीय तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव को चुना गया है जिन्हें लखनऊ वनडे में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। याद दिला लें कि प्रिंस ने हाल ही में IPL19 में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और सभी चयनकर्ताओं का दिल जीता। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में 8.82 की इकोनॉमी से रन देकर 16 विकेट चटकाए थे और उनके पास लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव है।
बताते चलें कि प्रिंस के नाम दो फर्स्ट क्लास मैचों में एक विकेट, 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट और 35 टी20 मैचों में 38 विकेट दर्ज हैं।
कुलदीप यादव की हो सकती वापसी: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को धर्मशाला वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं जोड़ा गया था, लेकिन अब इकाना वनडे जहां स्पिन गेंदबाज़ों के लिए काफी मदद होंगी, वहां उनका कमबैक हो सकता है। 31 साल के कुलदीप वनडे फॉर्मेट के माहिर गेंदबाज़ों में से एक हैं जिन्होंने 120 मैचों में देश के लिए 194 विकेट झटके हैं। उन्हें वाशिंगटन सुंदर या हर्ष दुबे की जगह चुना जा सकता है।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे/कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।