Kuldeep Yadav Consecutive Three-Wicket Hauls: एशिया कप 2025 के सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबले भारत बनाम पाकिस्तान में कुलदीप यादव ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे पहले कभी किसी ने हासिल नहीं किया था। पाकिस्तान के बल्लेबाज़ उनकी फिरकी के सामने एक बार फिर बेबस नज़र आए और इसी दौरान कुलदीप ने इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा अब एशिया कप टी20 के रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2025 के 6वें मुकाबले में कुलदीप यादव एक बार फिर छा गए। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़े स्कोर तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया और पूरी टीम 127/9 पर सिमट गई।

Advertisement

कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से पाकिस्तान को खासा परेशान किया। उन्होंने हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़ और साहिबजादा फरहान के विकेट झटके और 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इससे पहले यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे। इसी के साथ कुलदीप एशिया कप टी20 में लगातार दो मैचों में 3+ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।

कुलदीप के अलावा अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए फखर ज़मान और कप्तान सलमान अली आगा को आउट किया। वहीं जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी अहम विकेट चटकाए। भारतीय स्पिनर्स ने मिलकर पाकिस्तान के 9 में से 6 विकेट झटके।

हालांकि, पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने आखिर में तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 16 गेंदों पर 33 रन बनाए और टीम को 127/9 तक पहुंचाया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार