भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने गुरुवार (12 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। युजवेंद्र चहल की जगह टीम में शामिल किए गए कुलदीप ने अपने कोटे के दस ओवरों में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने कुसल मेंडिस, चरिथ असलंगा और श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

रविंद्र जडेजा की बराबरी की

Advertisement

बतौर भारतीय स्पिनर वनडे में सबसे ज्यादा तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुलदीप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह 20वीं बार है जब उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में उन्होंने रविंद्र जडेजा की बराबरी की है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले (29) और दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह (24) हैं। 

200 विकेट पूरे

इस मुकाबले के दौरान कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के दसवें स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप वनडे क्रिकेट में 122 विकेट, टी-20 इंटरेशनल में 44 और टेस्ट में 34 विकेट चटकाए हैं।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 29 रन के कुल स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नुवानिडू फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। जब ये साझेदारी भारत पर हावी होती दिख रही थी, जब कुलदीप ने आकर मेंडिस को आउट कर भारत की वापसी कराई। एक समय श्रीलंका का स्कोर 102-1 और फिर पूरी टीम 39.4 ओवर में 215 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार