भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप 2026 में यॉर्कशायर (Yorkshire) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डरहम (Durham) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया।

Advertisement

शुक्रवार (31 जुलाई) को यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड पर खेले गए वनडे कप के ग्रुप-बी मुकाबले में यॉर्कशायर का सामना डरहम से हुआ। इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का बड़ा विकेट हासिल किया।

बेन स्टोक्स शुरुआत से ही रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। आखिरकार स्टोक्स ने दबाव तोड़ने के लिए कुलदीप की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। शॉट सही तरीके से नहीं लगा और गेंद सीधे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चली गई, जहां जॉर्ज हिल ने आसान कैच लपक लिया। इस तरह बेन स्टोक्स की पारी 39 गेंदें खेलकर सिर्फ 12 रन पर समाप्त हो गई और कुलदीप ने अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई।

VIDEO:

कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में शानदार और बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पूरे 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन खर्च किए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा। उन्होंने 2 विकेट हासिल किए और उनका इकॉनमी रेट महज 2.30 रहा। स्टोक्स के अलावा उन्होंने कॉलिन एकरमैन का विकेट भी अपने नाम किया, जिन्होंने 43 गेंदों में 26 रन बनाए थे।

अगर मुकाबले की बात करें तो डरहम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव यादव के अलावा यॉर्कशायर के लिए बेंजामिन क्लिफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

31 वर्षीय कुलदीप हाल ही में इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद यॉर्कशायर के साथ पांच मैचों के वनडे कप कॉन्ट्रैक्ट पर जुड़े थे। यह उनका टीम के लिए चौथा मुकाबला था और अब तक वह सिर्फ चार मैचों में 4.18 की शानदार इकॉनमी रेट से 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इंग्लैंड में उनका यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए भी अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक सकारात्मक संकेत है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार