21 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में हैट्रिक लेकर बड़ा इतिहास रच दिया। कुलदीप अंडर 19 वनडे इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया पारी के 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को बोल्ड कर अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने एश्टन एगर को एलबीडबल्यू और फिर पैट कमिंस को धोनी के हाथों कैच कराकर अपनी हैट्रिक पूरी की। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

Advertisement

कुलदीप यादव ने इससे पहले साल 2014 में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाफ भी हैट्रिक ली थी। 

इसके अलावा वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले चेतन शर्मा ने 1987 वर्ल्ड कप में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ और कपिल देव ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डंस पर हैट्रिक ली थी।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार