भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मैदान पर अपनी घातक गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब वे मैदान से बाहर भी अपने फैंस के बीच नई पहचान बनाने जा रहे हैं। कुलदीप ने हाल ही में अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जहां वो क्रिकेट की नहीं बल्कि किसी और खेल की बात करेंगे और वो खेल फुटबॉल होगा।

Advertisement

 वो इस चैनल पर फुटबॉल से जुड़ी कहानियां, ट्रेनिंग टिप्स और अपने निजी अनुभव साझा करेंगे। कुलदीप, जो भारत के लिए कई यादगार मैचों में अहम भूमिका निभा चुके हैं, हमेशा से ही फैंस के फेवरेट रहे हैं। अब जब उन्होंने यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा है, तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये एक खास तोहफ़ा माना जा रहा है। चैनल की शुरुआत करते हुए कुलदीप ने एक छोटे से वीडियो में कहा कि वो चाहते हैं कि उनके फैंस मैदान से बाहर भी उनकी ज़िंदगी और क्रिकेटिंग जर्नी को करीब से देख सकें।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट में कुलदीप यादव अपनी ‘चाइनामैन गेंदबाज़ी’ के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई बार बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को अपनी घूमती गेंदों से चकमा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यूट्यूब पर भी वे अपने अनोखे अंदाज़ से दर्शकों को कितना बांध पाते हैं। डिजिटल युग में खिलाड़ियों के लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब जैसे प्लेटफ़ॉर्म अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और फैंस से जुड़ने का सबसे प्रभावी साधन बन गए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल, कुलदीप ने अपने यूट्यूब चैनल पर सिर्फ दो वीडियो डाले हैं और फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि कुलदीप अपना अगला वीडियो कब डालेंगे। अगर क्रिकेट की बात करें तो कुलदीप अब एशिया कप 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार