चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बाएं हाथ के तेज गेंदाज खलील अहमद(Khaleel Ahmed) की जगह आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए कुलदीप यादव (Kuldip Yadav) को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने शुक्रवार (15 मई) इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।
कुलदीप 30 लाख रुपये में चेन्नई की टीम के साथ जुड़े हैं। मध्यम गति के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए तीन मैच खेले, जिसमें 2 विकेट लिए।
बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ खलील अपने दाएं क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड 2 टियर के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हुए । उन्हें यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान लगी थी। स्कैन के बाद साफ हुआ कि वह 10 से 12 हफ्तों के लिए बाहर होंगे।
घरेलू क्रिकेट में कुलदीप ने तीन फर्स्ट क्लास मैच, एक लिस्ट-ए मैच और तीन T20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 5, 1 और 2 विकेट लिए हैं।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है। हाल ही में इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैमी ओवरटन सीधी जांघ में चोट के काऱण पूरे सीजन से बाहर हो गए और इलाज के लिए वापस इंग्लैंड लौट गए। उनरी जगह फ्रेंचाइजी ने बाकी बचे मुकाबलों के लिए साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में जगह दी।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई और पॉइंट्स टेबल में 12 पॉइंट के साथ फिलहाल पांचवें नंबर पर काबिज है। चेन्नई ने 11 मैच में से छह मुकाबलों मे जीत दर्ज की है।