NZ vs AFG: न्‍यूजीलैंड बनाम अफगानिस्‍तान इस मैच का इंतजार इन दोनों मुल्कों के फैंस से ज्यादा भारतीय फैंस कर रहे हैं ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। अबु धाबी में टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का 40वां मैच न्‍यूजीलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच खेला जाएगा और इसी मैच से भारत का भविष्य भी तय होगा कि वो टी20 वर्ल्‍ड कप में सेमीफाइनल की रेस में जिंदा रहेगी या नहीं।

Advertisement

टीम इंडिया और उसके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस मैच में बड़ा उलटफेर हो और अफगानिस्‍तान न्यूजीलैंड को शिकस्त दे दे। इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय फैंस के लिए थोड़ी सी राहत लेने की बात है वजह हैं श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना। यह वही अंपायर हैं जो न्यूजीलैंड टीम के लिए वर्ल्‍ड कप 2019 के फाइनल में सबसे बड़ी पनौती साबित हुए थे।

Advertisement

ऐसा भी कहा जाता है कि अगर कुमार धर्मसेना ना होते तो न्यूजीलैंड की टीम 2019 वर्ल्‍ड कप जीत जाते। कुमार धर्मसेना ने 2019 वर्ल्‍ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को ओवरथ्रो पर रन दिया था जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था। बहरहाल वो किस्सा पुराना हो चुका है लेकिन शायद ही न्यूजीलैंड की टीम कुमार धर्मसेना को भूली हो।

ऐसे में अफगानिस्‍तान के खिलाफ अहम मुकाबले में ऑनफील्ड अंपायर हैं कुमार धर्मसेना जो कई मायनों में न्यूजीलैंड टीम के लिए पनौती हैं। फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर मैदान पर चमत्कार होगा और कुमार धर्मसेना का औरा न्यूजीलैंड टीम को ले डूबेगा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर मीम्स की बाड़ भी आ चुकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार