Sri Lanka Test Captain: कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) की जगह लेंगे, जिन्होंने गुरुवार (8 अक्टूबर) सुबह पद से इस्तीफा दिया था। श्रीलंका को नवंबर में पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो बतौर कप्तान उनकी पहली सीरीज होगी।
डी सिल्वा जिन्होंने फरवरी 2024 से अगस्त 2026 के बीच 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की, ने "अगली पीढ़ी" को कप्तानी सौंपने की इच्छा जताते हुए यह पद छोड़ दिया। हालांकि वह टीम में सिलेक्शन लिए उपलब्ध रहेंगे।
मेंडिस ने पहले कभी श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं की है और वह अपने देश के मौजूदा सबसे अनुभवी इंटरनेशनल क्रिकेटरों में से एक हैं। इससे पहले उन्हें मई में श्रीलंका की वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी।
मेंडिस ने पहली बार अक्टूबर 2023 में श्रीलंका वनडे टीम की कप्तान की थी। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने 22 वनडे खेले हैं,जिसें दस जीत और दस हार मिली हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने पहली और एकमात्र बार इस साल जून में वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तानी की थी, जब श्रीलंका को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
मेंडिस ने श्रीलंका के लए 75 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4836 रन बनाए हैं। वह श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं।
मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में श्रीलंका के टॉप-दो में जगह बनाने की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
35 साल के डी सिल्वा ने 2024 से 2026 के बीच 18 टेस्ट मैच में श्रीलंका टीम की कप्तानी की, जिसमें सात में जीत मिली, आठ में हार और तीन मुकाबले ड्रॉ रहे।