SL vs NZ 3rd T20: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 2 जनवरी को सैक्सटन ओवल नेल्सन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां मेहमान टीम श्रीलंका ने रोमांचक अंदाज में 7 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की।

Advertisement

कुसल पेरेरा ने ठोकी सेंचुरी

Advertisement

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया था जिसके बाद कुसल पेरेरा ने 46 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

इतना ही नहीं, कुसल पेरेरा के अलावा कप्तान चरिथ असलंका ने भी 24 बॉल पर 1 चौका और 5 छक्के ठोकते हुए 46 रन जड़े जिसके दम पर मेहमान टीम का स्कोर 20 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 218 रनों तक पहुंच गया।

असलंका और हसरंगा ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, रचिन रविंद्र की मेहनत पर फिरा पानी

श्रीलंकाई कप्तान की 46 रनों की तूफानी पारी के बाद उनकी जादुई गेंदबाज़ी भी देखने को मिली। इस मैच में चरिथ असंलका ने 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए। हालांकि यहां उन्हें 50 रन भी पड़े, लेकिन ये जान लीजिए कि उन्होंने ही अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ी। असंलका ने रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स का बड़ा विकेट झटका।

Advertisement

इसी बीच रचिन रविंद्र ने अपनी टीम के लिए 39 बॉल पर 5 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 69 रन बनाए। लेकिन उनकी ये पारी मिट्टी में मिल गई क्योंकि आखिर में ये मैच श्रीलंका ने 7 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम रॉबिन्सन (37), डेरिल मिचेल (35) और जैकरी फॉल्क्स (21) ने भी कुछ रन बनाए। वहीं श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से जीती

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

आपको बता दें कि भले ही सीरीज का तीसरा मैच श्रीलंका ने जीता है, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड ने सीरीज के शुरुआती दोनों ही मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना रखी है। ऐसे में तीसरे मैच के बाद न्यूजीलैंड ने ये सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार