Pakistan vs South Africa ODI and T20I: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल और पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से बाहर हो गए हैं।
11 अक्टूबर को नीमीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले औऱ पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटनरेशनल सीरीज में उनकी जगह ओटनील बार्टमैन को मौका मिला है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मफाका की जगह लिजाड विलियम्स टीम में आए हैं।
बता दें कि घरेलू क्रिकेट मुकाबले में मफाका चोटिल हुए थे।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने बयान में बताया कि अब मफाका अगले चार हफ्ते रिहैब की प्रकिया से गुजरेंगे।
साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे की शुरूआत अक्टूबर से होगी औऱ 12 अक्टूबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 28 अक्टूबर से तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज औऱ 8 नवंबर से तीन वनडे मैच की सीरीज की शुरूआत होगी।
नामीबिया टी-20 इंटरनेशनल के लिए साउथ अफ़्रीका की टीम
डोनोवन फरेरा (कप्तान), नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ, लिज़ाड विलियम्स, ओटनील बार्टमैन
पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल के लिए साउथ अफ़्रीका की टीम
डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एंगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन, लिज़ाड विलियम्स, ओटनील बार्टमैन
मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, लिज़ाड विलियम्स, लुंगी एंगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले