NZ vs ENG 1st Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 16 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है, लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही कीवी टीम को डबल झटका लग चुका है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर काइल जेमीसन और गन गेंदबाज़ मैट हेनरी टेस्ट सीरीज के बाहर हो चुके हैं। जेमीसन स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से परेशान हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 

Advertisement

हाल ही में जेमीसन इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में गेंदबाज़ी करते नज़र आए थे। यहां उन्होंने काफी गेंदबाज़ी की, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पुरानी चोट यानी स्ट्रेस फ्रैक्चर से एक बार फिर परेशान पाया गया। यही कारण हैं, वह सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, काइल जेमीसन के अलावा कीवी टीम के गन गेंदबाज़ मैट हेनरी भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मैट हेनरी के घर नए मेहमान ने जन्म लिया है, यानी वह पिता बने हैं जिस वजह से उन्हें छुट्टी दी गई हैं।

काइल जेमीसन और मैट हेनरी की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी हैं। जैकब डफी और स्कॉट कुगलेजिन न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा बन चुके हैं। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गुरूवार (16 फरवरी) से बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने बीते समय में आक्रमक क्रिकेट खेला है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक सीरीज देखने को मिल सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार