न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने रविवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की कमर तोड़ कर रख दी है। इसके अलावा जैमीसन ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आउट कर इतिहास भी रच दिया है। जैमीसन करियर के पहले 8 मैचों में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

भारत की पारी में तीन बड़े विकेट लेने वाले जैमीसन ने कीवी टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर भारतीय फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। इंडियन फैंस आरसीबी की तरफ से खेलने वाले इस तेज़ गेंदबाज़ को जमकर अपने निशाने पर ले रहे हैं।

Advertisement

एक फैन ने विराट और जैमीसन का आरसीबी की जर्सी में एक मीम शेयर करते हुए लिखा,'15 करोड़ में खरीदा था इस ज़िराफ को।' वहीं, एक दूसरे फैन ने भी विराट और जैमीसन का मीम बनाकर अपना दुख ज़ाहिर किया और कहा कि, 'आरसीबी ने जैमीसन को नहीं बल्कि एक सांप को पाल रखा था।'

आइए देखते हैं कि फैंस जैमीसन पर किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार