लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स (Kyle Mayers IPL Debut) ने शनिवार (1 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ते हुए मेयर्स ने 38 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 73 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में 50 रन उन्होंने 7 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

Advertisement

आईपीएल में डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में मेयर्स चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने ग्रीम स्मिथ और जेम्स होप्स को पीछे छोड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल डेब्यू पर 71-71 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

आईपीएल डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम है,जिन्होंने पहले आईपीएल मैच में नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। नाबाद 116 रन के साथ माइकल हसी दूसरे और नाबाद 84 रन के साथ शॉन मार्श तीसरे नंबर पर हैं। 

जब मेयर्स 16 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे थे तब पॉइंट पर खलील अहमद ने उनका आसान सा कैच छोड़ा था। पावरप्ले खत्म होने पर मेयर्स ने 17 गेंद में 17 रन बना थे। इसके बाद उन्होंने 19 गेंदों में 284.21. की स्ट्राईक रेट से नाबाद 54 रन बनाए। इस दौरान मेयर्स ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार