Kyle Mayers Catch: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) और सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के बीच खेला गया जिसे सेंट लूसिया की टीम ने 5 विकेट और 16 गेंद रहते जीत लिया। इस मैच में मेयर्स ने अपनी टीम के लिए बल्ले, गेंद और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मेयर्स ने सबसे पहले बल्ले से 92 रनों की तूफानी पारी खेली और फिर गेंद से दो विकेट भी लिए। इतना ही नहीं, इस मैच में उन्होंने एक गज़ब का कैच भी पकड़ा। उनके इस कैच की काफी तारीफ भी हो रही है क्योंकि शायद उनकी जगह कोई और होता तो ये कैच छूट सकता था।

Advertisement

ये कैच किसी और का नहीं बल्कि सेंट लूसिया के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का था, जो अगर लंबे समय तक टिके रहते तो पैट्रियट्स के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे। ये कैच चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब एनरिक नॉर्खिया ने डु प्लेसिस को बैक ऑफ द लेंथ डिलीवरी डाली। इस गेंद पर डु प्लेसिस ने फील्ड को क्लियर करने की कोशिश की मगर उनके बल्ले का टॉप एज लग गया और गेंद काफी देर हवा में रही। मेयर्स गेंद के पीछे दौड़ रहे थे और एक पल के लिए तो ऐसा लगा कि वो गेंद तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन उन्होंने सही समय पर छलांग लगाकर एक अद्भुत कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 201 रन बनाए थे। उनके लिए एविन लुईस (100) और काइल मेयर्स (92) ने तूफानी पारियां खेलीं थी लेकिन इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्स के लिए भानुका राजपक्षे (68), टिम सेफर्ट (64), और डेविड वीजे (34) ने शानदार इनिंग खेलकर अपनी टीम को ये मैच सिर्फ 17.2 ओवर में जीता दिया। दिलचस्प बात ये है कि हारने वाली टीम के काइल मेयर्स ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार