West Indies vs England T20I: इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को मिली जीत में ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स (Kyle Mayers) ने अहम रोल निभाया। 166.67 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मेयर्स ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 छक्के जड़े। अपनी पारी के दौरान मेयर्स ने दो छक्के स्टेडियम के बाहर मारे।

Advertisement

विल जैक्स द्वारा डाले गए पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मेयर्स ने डीप मिड विकेट के ऊपर से 99 मीटर लंबा छक्का जड़ा। गेंद छत से टकराकर मैदान से बाहर चली गई। इसके बाद उन्होंने इससे भी लबां छक्का छड़ा।

Advertisement

पारी का चौथा ओवर करने आए ताइमल मिल्स आए और उनके खिलाफ पांचवीं गेंद पर मेयर्स ने डीप स्कावयर लेग के ऊपर से 103 मीटर लंबा छक्का लगाया। जिससे मेयर्स ने दूसरी बार गेंद को मैदान से बाहर भेजा।  

इसके अलावा आंद्रे रसेल ने भी आदिल रशीद की गेंद पर 103 मीटर का छक्का जड़कर गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाया। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले  बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 171 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

Also Read: Live Score

Advertisement

वेस्टइंडीज की शानदार जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, जिन्होंने गेंद औऱ बल्ले दोनों से कमाल दिया। रसेल ने पहले गेंदबाजी में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए औऱ फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन और रेहान अहमद को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 14 गेंदों में 2 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि रसेल ने इस मुकाबले से 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार