West Indies vs Bangladesh: काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सैंट लुसिया में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 340 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 106 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक काइल मेयर्स, और जोशुआ डी सिल्वा बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन बिना किसी नुकसान पर 67 रन से आगे खेलने उतरी थी। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (51 रन) और जॉन कैम्पबेल (45 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और 32 रन के अंदर चार विकेट गिर गए। फिर मेयर्स ने जर्मेन ब्लैकवुड (40 रन) के साथ मिलकर 116 रन जोड़े। 

मेयर्स ने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा और 180 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 126 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर डी सिल्वा ने 26 रन बनाकर उनसे साथ मौजूद हैं।

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में अब तक मेहदी हसन और खालिद अहमद ने दो-दो विकेट, वहीं शोरफुल इस्लाम ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 234 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मेहमान टीम के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए,वहीं तमीम इकबाल ने 46 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार