Los Angeles Knight Riders vs San Francisco Unicorns, Dream 11 Team

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच बुधवार (19 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। सुनील नारायण की अगुवाई में नाइट राइडर्स की टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवा दिये हैं। वहीं दूसरी तरफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने भी एक मैच में जीत और एक में हार का सामना किया है। यह दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल पर चौथे और पांचवें पायदान पर है।

इस मुकाबले में आप शादाब खान पर दांव खेल सकते हैं। यह पाकिस्तानी खिलाड़ी अब तक टूर्नामेंट में दो मुकाबलों में कुल 98 रन और एक विकेट झटक चुका है। इसके अलावा शादाब के पास दुनियाभर में टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है। वह 256 टी20 मुकाबलों में 2556 रन और 288 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप आंद्रे रसल को चुन सकते हैं।

LAKR vs SFU: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - 19 जुलाई, 2023
समय - 06:00 AM IST
वेन्यू - ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास

LAKR vs SFU: Pitch Report

यह मुकाबला ग्रैंड पेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम कम से कम 150 से 180 रन स्कोरबोर्ड पर टांगना चाहेगी।

LAKR vs SFU: Where to Watch?

मेजर लीग क्रिकेट के मुकाबले भारत में स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Los Angeles Knight Riders vs San Francisco Unicorns Dream 11 Team

विकेटकीपर - मैथ्यू वेड, फिन एलन
बल्लेबाज - मार्टिन गप्टिल, कोरी एंडरसन
ऑलराउंडर - आंद्रे रसल (उपकप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शादाब खान (कप्तान)
गेंदबाज -  लियम प्लंकेट, एडम जम्पा, लॉकी फर्ग्यूसन, हारिस रऊफ 

बैकअप - सुनील नारायण, उन्मुक्त चंद

Los Angeles Knight Riders Probable Playing XI

मार्टिन गप्टिल, उन्मुक्त चंद, राइली रूसो, नितीश कुमार, जसकरन मल्होत्रा (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नारायण (कप्तान), कॉर्न ड्राई, एडम जम्पा, अली खान, लॉर्की फर्ग्यूसन

San Francisco Unicorns Probable Playing XI

मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), फिन एलन, मार्कस स्टोइनिस, एरोन फिंच (कप्तान), कोरी एंडरसन, शादाब खान, तजिंदर सिंह, चैतन्य बिश्नोई, लियम प्लंकेट, हारिस रऊफ, कार्मी ले रॉक्स

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार