3 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी अगले आईपीएल सीजन के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किए गए हैं।
आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ वसीम अकरम गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए थे लेकिन किसी कारणवश वसीम अकरम साल 2017 के आईपीएल में कोलकाता के साथ नहीं जुड़ पाएगें जिसके कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के फ्रेंचाइजों ने लक्ष्मीपति बालाजी को साल 2017 के आईपीएल के लिए गेंदबाजी कोच के पद पर नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि बालाजी आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किग्स के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल में बालाजी ने 73 मैच खेलकर 76 विकेट चटकाए हैं। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी के साथ मैदान पर दिख सकते हैं युवराज सिंह