दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हरिस राउफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दूसरे एलिमिनेटर में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मैच में अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने शाहीद अफरीदी को पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट किया और फिर माफी भी मांगी। सुल्तांस की तरफ से खेल रहे अफरीदी 14वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को 183 रनों की जरूरत थी। अफरीदी हालांकि ज्यादा क्रिज पर टिक नहीं सके और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।"

Advertisement

जैसे ही राउफ की इन स्विंग गेंद अफरीदी को छकाती हुई डंडों पर लगी वैसे ही राउफ ने अफरीदी से दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगी।

Advertisement

पीएसएल के टिवटर पर यह वीडिय पोस्ट किया जिसमें राउफ, "अफरीदी से कह रहे हैं, माफ करना लाला।"

राउफ ने बाद में बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अफरीदी उनसे सीनियर हैं।

कलंदर्स ने यह मैच 25 रनों से जीता और राउफ ने तीन विकेट ले इसमें अहम भूमिका निभाई। कलंदर्स को अब मंगलवार को कराची किंग्स के खिलाफ फाइनल खेलना है।

राउफ पाकिस्तान के लिए दो वनडे और आठ टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार