इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जनक ललित मोदी ने उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 15 साल के इस लड़के में इतनी ज़बरदस्त क्षमता है कि वो आम सेलिब्रिटी से कहीं आगे निकलकर, किसी भी हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से भी बड़ा ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकन बन सकता है।

Advertisement

मोदी ने कहा कि अब ये टूर्नामेंट पूरी तरह से फैंस का हो चुका है। उन्होंने इस लीग को श्रेय दिया कि इसने युवा भारतीय टैलेंट को दुनिया के सबसे बड़े मंच पर उभरने का रास्ता दिखाया है। ललित मोदी ने कहा, "ये मैं नहीं हूं। ये कोई और नहीं है। अब ये मालिकों का भी नहीं रहा। ये फैंस के लिए है और ये सिर्फ़ और सिर्फ़ फैंस के लिए है। खिलाड़ियों की बात करें तो, हमारे पास सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अब हमें IPL में किसी भी विदेशी खिलाड़ी की ज़रूरत नहीं है। हम उन्हें इसलिए रखते हैं क्योंकि ये अच्छा है, क्योंकि इससे अलग-अलग तरह का टैलेंट सामने आता है लेकिन आज हमारे पास सबसे महान टैलेंट मौजूद है। हमारे पास बहुत सारे लोग हैं।"

Advertisement

62 साल के मोदी ने ANI से कहा, "वो किसी भी हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से भी बड़ा बनेगा। अगर वो अपने आपको विनम्र रखता है, तो वो दुनिया में किसी भी इंसान से बड़ा बन सकता है। जब मैं उसके बैटिंग का अंदाज़ और उस लड़के में मौजूद निडरता देखता हूं, चाहे वो कुछ भी हो तो इतनी कम उम्र में इतना आत्मविश्वास होना, किसी जादू से कम नहीं लगता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि बिहार में जन्मे इस 15 साल के क्रिकेटर के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ आईपीएल 2026 बेहद शानदार रहा। वो 776 रनों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और उनका स्ट्राइक रेट भी ज़बरदस्त रहा। सूर्यवंशी के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें जल्दी ही भारतीय टी-20 टीम में भी शामिल करने की मांग उठने लगी है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार