श्रीलंका ने भारत को दूसरे टी-20 मुकाबले में 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। श्रीलंका के लिए इस मैच के जीत के हीरो कोई और नहीं बल्कि उनके कप्तान दासुन शनाका रहे जिन्होंने पहले तो बल्ले से जमकर गदर मचाया और बाद में अपनी बॉलिंग से एक ओवर में दो विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

इस मैच में शनाका ने भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए सबसे तेज पचासा जड़ा। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। पिछले काफी समय से शनाका अपनी टीम के लिए एक से बढ़कर एक ताबड़तोड़ पारियां खेलते दिखे हैं और खासकर भारतीय गेंदबाज़ों के खिलाफ तो उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा है। हालांकि, इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी आज तक उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है और वो जब भी आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम देते हैं तो वो अनसोल्ड रहते हैं।

Advertisement

शनाका को आईपीएल ऑक्शन में नजरअंदाज होता देख श्रीलंका के पूर्व स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैरान हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में शनाका का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद ट्वीट करके इस खिलाड़ी की तारीफ की और कहा कि अगर शनाका को जल्द ही आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला तो वो काफी हैरान होंगे। मलिंगा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दासुन शनाका द्वारा पावर हिटिंग का शानदार प्रदर्शन, वो खेल में सर्वश्रेष्ठ टी20 फिनिशरों में से एक हैं। श्रीलंका के लिए सबसे तेज़ टी-20 अर्द्धशतक बनाने के लिए बधाई। उनका हालिया प्रदर्शन चीख-चीखकर आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट के बारे में बात कर रहा है और अगर वो जल्द ही किसी आईपीएल टीम से नहीं जुड़ते हैं तो मुझे हैरानी होगी।'

मलिंगा का ये ट्वीट फिलहाल काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी मलिंगा की बात से सहमत नजर आ रहे हैं क्योंकि शनाका ने श्रीलंका के लिए जिस निरंतरता से प्रदर्शन किया है वो काबिलेतारीफ है ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट उनसे ज्यादा दूर नहीं है। अगर दूसरे वनडे में उनके प्रदर्शन की बात करें तो शनाका ने महज 20 गेंदों में अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया। शनाका ने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार