7 सितंबर। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक सहित चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में 20 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 21वें नंबर पर पहुंच गए है।

Advertisement

मलिंगा इससे पहले वनडे में भी चार गेंदों पर लगातार चार विकेट ले चुके हैं। अब वह टी-20 और वनडे में चार गेंदों पर लगातार चार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

मलिंगा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में चार ओवर में एक मेडन सहित छह रन देकर पांच विकेट चटकाए।

उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 37 रनों से करारी शिकस्त दी।मलिंगा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

टी-20 रैंकिंग में मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर छह पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव आठवें पायदान पर बरकरार है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार