WTC Updated Poings Table: साउथ अफ्रीका ने बुधवार, 26 नवंबर को गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन (IND vs SA 2nd Test) भारतीय टीम को उनकी दूसरी इनिंग में 140 रनों पर ऑल आउट किया और 408 रनों से बड़ी जीत हासिल की। गौरतलब है कि ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत को उनके घर पर मिली सबसे बड़ी हार है, जिसके साथ ही अब उन्हें WTC की पॉइंट्स टेबल पर भी तगड़ा झटका लगा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, गुवाहाटी टेस्ट गंवाने के साथ ही अब भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर एक पायदान और नीचे खिसकर पांचवीं पॉजिशिन पर पहुंच गई है। आलम है कि अब वो WTC 2025-27 की साइकिल में पाकिस्तान से भी नीचे हैं और उनके नाम 9 मैचों में सिर्फ 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ सिर्फ 52 पॉइंट्स और 48.15 जीत प्रतिशत है।

Advertisement

दूसरी तरफ बात करें अगर साउथ अफ्रीका की तो उन्होंने भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट में रौंदने के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश किया और अब वो WTC की पॉइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया के साथ टॉप-2 की पॉजिशन पर विराजमान है। उन्होंने WTC 2025-27 की साइकिल में अब 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ 36 पॉइंट्स हासिल किए हुए हैं और उनका जीत प्रतिशत 75 है।

ये भी जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया, जिन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज 2025 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को धूल चटाई, वो WTC की पॉइंट्स टेबल पर नंबर-1 की पॉजिशन पर बने हुए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 4 जीत हासिल करके 48 अंक और पूरे 100 जीत प्रतिशत के साथ ये कारनामा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके अलावा टॉप-4 में श्रीलंका 16 पॉइंट्स और 66.67 जीत प्रतिशत (2 मैचों में 1 जीत और 1 ड्रॉ) के साथ तीसरे और पाकिस्तान 12 पॉइंट्स और 50 जीत प्रतिशत (2 मैचों में 1 जीत और एक हार) के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। बात करें अगर अन्य टीमों की तो पॉइंट्स टेबल पर इंग्लैंड छठे, बांग्लादेश सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और न्यूजीलैंड नवे नंबर पर मौजूद है। बतातें चले कि कीवी टीम ने WTC की नई साइकिल में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार