England Women vs India Women One-off Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड की स्टार तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने यास्तिका भाटिया को एक ऐसी गेंद डाली, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। बेल की इस शानदार इनस्विंग और सीम मूवमेंट वाली गेंद ने यास्तिका की पारी का अंत जल्दी ही कर दिया।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने शुक्रवार (10 जुलाई) से खेले जा रहे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा चार गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने पारी को संभालने की कोशिश की। यास्तिका धीरे-धीरे अपनी लय में आ रही थीं और 17 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रही थीं, जिसमें दो चौके भी शामिल थे।
लेकिन पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉरेन बेल ने एक लेंथ पर गेंद डाली, जो हवा में अंदर की तरफ आई और यास्तिका उसे लेग साइड में खेलने की कोशिश करने लगीं। तभी गेंद पिच पर पड़ने के बाद अचानक सीम से तेज़ी से बाहर की तरफ निकल गई।
यास्तिका गेंद की इस हरकत को बिल्कुल भी नहीं पढ़ सकीं। गेंद उन्हें चकमा देते हुए सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई। स्टंप बिखरते ही यास्तिका कुछ पल के लिए क्रीज पर खड़ी रह गईं, मानो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वह आउट हो चुकी हैं।
VIDEO:
इस तरह यास्तिका की पारी 17 गेंदों में सिर्फ 12 रन पर खत्म हुई और भारत का स्कोर 6.6 ओवर में 37 रन पर दो विकेट हो गया। लॉरेन बेल ने एक बार फिर दिखा दिया कि इंग्लिश परिस्थितियों में वह कितनी खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकती हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि शुरुआती झटकों के बाद भारत ने वापसी की। स्मृति मंधाना (56 रन 7 गेंद) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर (14 रन 25 गेंद) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। पहले सत्र की समाप्ति तक भारत ने 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे।