क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। गेंदबाज विकेट लेने के लिए काफी मेहनत करता है और जब उसकी अपील पर अंपायर कोई रिएक्शन नहीं देता है तब फिर उसे निराशा से कभी-कभार अंपायर से बहस करते हुए भी देखा जा चुका है।

Advertisement

लेकिन इस बीच क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गेंदबाज विकेट के लिए अंपयार के सामने मां की कसम तक खाने लगता है। यह वाक्या विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तमिलनाडु और बंगाल के बीच खेले गए मैच के दौरान हुआ था। बंगाल के गेंदबाज लक्ष्मीरत्न शुक्ला अपील करते-करते अंपायर से कह बैठे, 'मां कसम आउट है।'

Advertisement

हुआ यूं कि गेंदबाज लक्ष्मी रत्न शुक्ला को लगा कि बल्लेबाज आउट है लेकिन अंपायर थोड़े असमंजस में थे। अंपायर को दुविधा में देखकर लक्ष्मी रत्न शुक्ला भी भावनाओं में बह गए और अपील करते-करते छोटे बच्चे की तरह अपनी मां की कसम तक खाने लगे। मां की कसम खाने के बाद अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया।

बता दें कि लक्ष्मी रत्न शुक्ला बंगाल के दिग्गज गेंदबाज खिलाड़ी रह चुके हैं। लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने 137 प्रथम श्रेणी मैचों में 2.79 की शानदार इकॉनमी के साथ 172 विकेट लिए हैं वहीं इसके अलावा टी-20 मुकाबलों में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। शुक्ला ने 81 टी20 मैचों में शानदार इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार