केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं जिसका मतलब ये है कि अब कुल बढ़त 70 रन की हो गई है। टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स दूसरी पारी में भी फ्लॉप साबित हुए और टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत ना दिला सके।

Advertisement

इस पूरे दौरे के दौरान मयंक अग्रवाल का बल्ला सिर्फ सेंचुरियन टेस्ट में चला था जहां उन्होंने पहली पारी में 60 रन बनाए थे इसके अलावा उनके बल्ले ने हमेशा उन्हें धोखा दिया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर फैंस और क्रिकेट पंडित लगातार अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने की मांग कर रहे थे लेकिन किसी का भी ध्यान मयंक अग्रवाल की तरफ नहीं गया।

Advertisement

अगर आप मयंक अग्रवाल की पिछली 14 पारियों पर ध्यान देंगे तो शायद आप पुजारा और रहाणे से पहले मयंक अग्रवाल को बाहर करने की मांग करने लगेंगे। मयंक ने पिछली 14 पारियों में सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगाई है और वो भी इस दौरे पर खेले गए सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में आई थी। इसके अलावा उनके बल्ले से 7,15,23,26,4,60,9,38,5,0,9,17,3 और 7 रन ही देखने को मिले हैं।

अब ये आंकड़े देखने के बाद आप खुद ही फैसला कीजिए कि क्या मयंक टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं। अगर आंकड़ों की मानेंंगे तो शायद नहीं ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले सीरीज में रोहित की वापसी के साथ ही मयंक को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा या उन्हें टीम में रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार