England Probable Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) बुधवार, 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम (Old Trafford Cricket Stadium) में खेला जाएगा जिसके लिए इंग्लिश टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इंग्लैंड के स्टार स्पिनर शोएब बशीर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं जिन्हें लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए गंभीर फिंगर इंजरी हुई। ऐसे में अब इंग्लिश टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में शोएब बशीर की जगह स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन को शामिल कर सकती है।

Advertisement

बता दें कि 35 वर्षीय लियाम डॉसन स्पिनर शोएब बशीर की लाइक-टू-लाइक रिप्लसमेंट होंगे जो कि अपनी गेंदबाज़ी के अलावा अपनी बल्लेबाज़ी की काबिलियत से भी टीम के लिए योगदान कर सकते हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी बशीर के चोटिल होने के बाद खास चौथे टेस्ट के लिए इंग्लिश स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है जो कि अपने देश के लिए 3 टेस्ट की 6 इनिंग में 84 रन और 7 विकेट चटका चुका है।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि लियाम डॉसन का फर्स्ट क्लास करियर भी कमाल का रहा है और उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 212 मैचों की 341 पारियों में 10,731 रन बनाए और 371 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। ऐसे में अगर वो मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाए जाते हैं तो मेजबान टीम की बैटिंग और बॉलिंग और भी ज्यादा मजबूती हो जाएगी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मैनचेस्टर में उन्हें खेलना का मौका मिलता है या नहीं।

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडेन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार