बिग बैश लीग 2021-22 के 23वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स का सामना ब्रिसबेन हीट के साथ हो रहा है जहां मेलबर्न की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना दिए। इस दौरान अगर ब्रिसबेन हीट के किसी गेंदबाज़ की जमकर धुनाई हुई तो वो थे 24 साल के लियाम गुथरी।

Advertisement

गुथरी ने अपने कोटे के चार ओवरों में 17.50 की इकॉनमी रेट से 70 रन लुटवा दिए। गुथरी के इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते ही स्टार्स की टीम 207 के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, इस दौरान गुथरी ने दो विकेट भी लिए लेकिन ये टीम के किसी भी काम नहीं आ सके।

Advertisement

4 ओवरों में 70 रन लुटवाने वाले गुथरी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका है। बिग बैश लीग के इतिहास में 4 ओवरों में सबसे ज्यादा रन लुटवाने का रिकॉर्ड अब गुथरी के नाम पर दर्ज हो चुका है। इससे पहले 4 ओवरों में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बेन डवार्शुस के नाम था जिन्होंने 2020 में अपने कोटे के चार ओवरों में बिना विकेट लिए 61 रन दिए थे।

ये मैच इस युवा गेंदबाज़ के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा है लेकिन अभी उम्र सिर्फ 24 है और करियर काफी बाकी है ऐसे में ये मैच गुथरी के लिए एक सबक की तरह होगा और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो आने वाले मैचों में किस तरह से वापसी करते हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार