2019 में इंग्लैंड को पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाने वाले तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट (Liam Plunkett) ने इंग्लैंड क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। 36 साल के प्लंकेट अमेरिका का रुख करेंगे,जहां वह मेजर क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।  

Advertisement

प्लंकेट के काउंटी क्लब सरी ने मंगलवार (31 अगस्त) को एक ट्वीट के जरिए बताया कि अब प्लंकेट अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर की दूसरी पारी की शुरूआत करेंगे। वह तीन साल से सरी टीम के साथ थे।

Advertisement

प्लंकेट ने कहा, "मैंने इंग्लैंड के साथ एक शानदार करियर का आनंद लिया है, और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, मुझे अमेरिका में खेल और कोचिंग दोनों से खेल को बढ़ावा देने में मदद करने के काबिल होने पर खुशी हो रही है”

2005 में डेब्यू करने वाले प्लंकेट ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 89 वनडे और 22 टी-20 इंटरेशनल मैच खेले। जिसमें उनके नाम क्रमश: 41, 135 और 25 विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2019 में खेला था। 

प्लंकेट ने 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लंकेट ने 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जिसमें कप्तान केन विलियमसन का विकेट भी शामिल थे। 

बता दें कि प्लंकेट की पत्नी भी अमेरिका से हैं और वह पहले भी वहां क्रिकेट खेलने को लेकर दिलचस्पी दिखा चुके हैं। प्लंकेट आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। 2018 में फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने सात मैच खेले थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार