Australia ODI Squad For Pakistan And Bangladesh Series: ऑस्ट्रेलिया की टीम मई के महीने के अंत में पाकिस्तान का टूर करेगी और फिर वो 9 जून से बांग्लादेश के टूर पर मेजबानों से टक्कर लेती नज़र आएंगी। गौरतलब है कि इन दोनों ही टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार, 14 मई को अपनी 15 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है।
लियाम स्कॉट को मिला मौका: ऑस्ट्रेलिया की टीम में 25 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर लियाम स्कॉट को जगह मिली है जिन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टूर के लिए वनडे टीम में जोड़ा गया है। ये युवा खिलाड़ी हाल ही में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट का 'प्लेयर ऑफ द सीजन' और वनडे कप का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।
खास बात ये है कि लियाम स्कॉट ने बिग बैश लीग में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था और 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी अपनी जगह बनाई थी। बात करें उनके आंकड़ों की तो लियाम के नाम 20 लिस्ट ए मैचों में 410 रन और 14 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास मैचों में 1650 रन और 79 विकेट लिए, वहीं 19 टी20 मैचों में 410 रन और 7 विकेट चटकाए।
19 साल के खिलाड़ी को भी मिली जगह: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टूर के लिए अपनी वनडे टीम में 19 साल के ओलिवर पीक को भी चुना गया जो गेंदबाज़ी की भी क्षमता रखते हैं। उनके लिए भी ये नेशनल टीम में मेडन कॉल है। ओलिवर एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं जो 6 लिस्ट ए मैचों में 147 रन और एक विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 520 रन और 7 टी20 मैचों में 184 रन दर्ज हैं।
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए जो टीम चुनी है उसमें कई सीनियर खिलाड़ी जैसे पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड शामिल नहीं हैं। उन्होंने कई युवा चेहरों को मौका दिया है।
पाकिस्तान वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम ज़म्पा।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा