11 फरवरी।  विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों चार रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

भारत दूसरी बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज हारा है। भारत ने अब तक कुल 13 बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली है, जिसमें नौ बार उसकी जीत हुई है जबकि दो बार सीरीज ड्रॉ रही है। 

Advertisement

गौरतलब है कि आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी लेकिन कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दिनेश कार्तिक को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया।

भले ही भारतीय टीम सीरीज नहीं जीत पाई लेकिन महान धोनी ने तीसरे टी-20 के दौरान दो बार फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे।

पहले तो धोनी ने विकेटकीपिंग का जलवा दिखाकर टीम सेफर्ड को स्टंप आउट किया तो वहीं दूसरी दफा जब एक फैन ने सुरक्षा घेरा लेकर धोनी के पांव को छूने की कोशिश की तो उस दौरान महान धोनी ने अपने देश के प्रति को देशभक्ति दिखाई वो दिल जीतने वाला रहा।

हुआ ये कि जब एक फैन ने धोनी के पांव को छूने की कोशिश की तो उस फैन के हाथ में तिरंगा थी। जब वो फैन धोनी के पांव को छूने की कोशिश की तो भारतीय तिरंगा धोनी के पैर को टच कर रहा था, जैसे ही धोनी को लगा कि तिरंगा उनके पांव को टच करेगा वैसे ही उन्होंने तिरंगा को हाथ में पकड़ लिया और अपने पास रख लिया।

Advertisement

धोनी के इस भावना एक बार फिर फैन्स को अपना दिवाना बना लिया। देखिए दिल जीतने वाला वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार