भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पर्थ टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड टेस्ट में ज़बरदस्त वापसी की है। पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम को 180 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्ले से शानदार जवाब दिया और ताजा समाचार लिखे जाने तक 26 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना दिए।

Advertisement

इस पहले दिन के दौरान दोनों टीमों के बीच मजेदार जंग देखने को मिली लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना भी घटित हुई जो अमूमन आपको क्रिकेट फील्ड पर देखने को नहीं मिलता है। दरअसल, भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान स्टेडियम की लाइट ही गुल हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस ऑस्ट्रिलया क्रिकेट का मज़ाक भी बना रहे हैं।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मिनट के अंदर ही दो बार बत्ती गुल होती है और खेल रोकना पड़ता है लेकिन जब दूसरी बार बत्ती गुल होती है तो गेंदबाज़ हर्षित राणा का फ्रस्ट्रेशन भी देखने को मिलता है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा, शुभमन गिल औऱ रविचंद्रन अश्विन टीम में आए हैं और देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर बाहर गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान एक दिन पहले ही कर दिया था। चोट के कारण जोश हेजलवुड बाहर गए हैं और स्कॉट बोलैंड की 18 महीने बाद वापसी हुई है। गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पर्थ में हुए पहले मुकाबले में भारत ने 295 रनों से विशाल जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार