भारतीय टीम से चोट के कारण बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और वो इन दिनों गुजरात में जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें एक अनजान दोस्त मिल गया और इसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।   

Advertisement

जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि जब वो जंगल सफारी करते हुए एक जंगल से होकर गुजर रहे हैं तो उनके रास्ते में एक शेर आ गया, जिसके बाद उन्हें अपने साथियों के साथ उस शेर के जाने का इंतजार करना पड़ा।

Advertisement

जडेजा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये बस मेरे जल्दी स्वस्थ होने की कामना के लिए निकला है।' जडेजा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पोस्ट पर काफी मज़ेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि जडेजा को जानवरों से खूब लगाव है और यही कारण है कि इस स्टार ऑलराउंडर के पास तीन घोड़ें भी हैं। जडेजा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घोड़ों के साथ भी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार