Bangladesh vs Australia T20I: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार (17 जून) से चटगांव में शुरू होने वाली तीन टी-20 इंटनरेशनल मैचों की सीरीज के लिए अनुभवी ओपनर सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) को टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

खबरों के अनुसार कप्तान लिटन दास की फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण टीम मैनेजमेंट ने 17, 19 और 21 जून को होने वाली सीरीज़ के लिए सौम्य को टीम में शामिल करने का फ़ैसला किया।

Advertisement

14 जून को मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद लिटन के सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल में खेलने को लेकर संशय है। मंगलवार को होने वाले स्कैन के बाद लिटन के इस मुकाबले में खेलने को लेकर फैसला होगा।

हालांकि लिटन की उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर सरकार को अतिरिक्त बैटिंग कवर शामिल करने का फ़ैसला किया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “33 साल के सौम्य टीम में अहम अनुभव लेकर आए हैं, उन्होंने बांग्लादेश के लिए 87 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1,462 रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की वनडे टीम का हिस्सा थे और अब टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

लिटन कुमार दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय (उप-कप्तान), नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, अब्दुल गफ्फार सकलैन और सौम्य सरकार।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार