आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 14 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 56 रन खर्च कर डाले और एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं सके। उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में 27 रन दे डाले। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पारी का 19वां ओवर करने आये जोफ्रा आर्चर की पहली शार्ट गेंद पर लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। आर्चर ने अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ डाली। लिविंगस्टोन ने इस पर भी लॉन्ग ऑन के ऊपर से 92 मीटर का छक्का मारा। आर्चर ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी छोटी डाली लेकिन नतीजा वही हुआ और लिविंगस्टोन ने छक्के की हैट्रिक लगा दी। चौथी गेंद पर लिविंगस्टोन ने सिंगल ले लिया। 5वीं गेंद पर जितेश ने सिंगल देकर लिविंगस्टोन को स्ट्राइक पर लेकर आये। ओवर की छठी गेंद पटकी जो लिविंगस्टोन के सर के ऊपर से होते हुए विकेटकीपर ईशान किशन को भी छका गयी। नतीजा वाइड और चौका मिला। 

Advertisement

आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने डबल लिया। इस ओवर में 6 6 6 1 1 Wd5 2 सहित कुल 27 रन बनाये। आर्चर ने पहली बार एक ओवर में तीन छक्के खाये। यह आर्चर के करियर का सबसे महंगा ओवर था। उनके करियर का सबसे खराब गेंदबाजी फिगर था। आपको बता दे कि आर्चर ने लंबे समय के बाद चोट से उबरते हुए वापसी की है और वो अपनी लय में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे है। 

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 214 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लियाम लिविंगस्टोन के बल्ले से निकले। उन्होंने 42 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 27 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली। उन्होंने जितेश के साथ चौथे विकेट के लिए 119(56) रन की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। वहीं कप्तान शिखर धवन ने भी 20 गेंद में 5 चौको की मदद से 30 रन का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा दो विकेट पीयूष चावला ने लिए। उनके अलावा एक विकेट तेज गेंदबाज अरशद खान ने चटकाया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार