महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली ने अपनी फुर्ती से टीम को बड़ी सफलता दिलाई। विकेट के पीछे उन्होने एक हाथ से सोफी डिवाइन का जबरदस्त लपका और गुजरात जायंट्स को शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 3 फरवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम को दूसरा ही ओवर बड़ा झटका लेकर आया। तेज़ गेंदबाज़ चिनेल हेनरी ने ओवर की आखिरी गेंद हार्ड लेंथ पर ऑफ स्टंप के आसपास डाली, जो अतिरिक्त उछाल के साथ बाहर की ओर निकली। सोफी डिवाइन ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके शरीर के काफी करीब थी।

डिवाइन के बल्ले से गेंद का मोटा बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे खड़ी लिजेल ली ने जबरदस्त रिफ्लेक्सेस दिखाते हुए अपने दाएं हाथ से हवा में एक शानदार कैच लपक लिया। यह कैच इतना तेज़ और सहज था कि देखने वाले दंग रह गए। सोफी डिवाइन 9 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और गुजरात जायंट्स को सिर्फ 9 रन पर ही पहला बड़ा झटका लगा।

VIDEO:


मैच की बात करें तो दोनों टीमों ने इस एलिमिनेटर मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खिताबी भिड़ंत खेलेगी।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार