London Spirit vs Manchester Super Giants Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर मैनचेस्टर के मैदान पर हुई थी जहां मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ही 163 रन डिफेंड करके लंदन स्पिरिट को 10 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में जोस बटलर ने 37 गेंदों पर 46 रन ठोके थे, वहीं जोश टंग ने 20 गेदों पर 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

LNS vs MSG, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 23 जुलाई 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन

Lord's, London Pitch Report

द हंड्रेड 2026 का तीसरा मुकाबला लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा जहां टॉस पिछले पांच टी20 मैचों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां गेंदबाज़ को शुरुआत में मदद मिलेगी, लेकिन पिच पर समय बिताने के बाद बल्लेबाज़ अच्छे रन बना सकते हैं। इस मैदान पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है।

LNS vs MSG Head To Head Record

कुल - 06
लंदन स्पिरिट - 02
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स - 03
बेनतीजा - 01

LNS vs MSG, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

LNS vs MSG, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For

लंदन स्पिरिट की टीम से जॉनी बेयरस्टो, डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम की तो एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और जोश टंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

LNS vs MSG Probable Playing XI

London Spirit Probable Playing XI: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), जेम्स कोल्स, जेमी ओवरटन, डेविड विली, एडम ज़म्पा, एडम मिल्ने, टायमल मिल्स, मैथ्यू फिशर।

Manchester Super Giants Probable Playing XI: एडेन मार्करम (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टिम सेफर्ट, हेनरिक क्लासेन, मैक्स होल्डन, गस एटकिंसन, टॉम मूर्स, लियाम डॉसन, जोश टंग, सोनी बेकर, नूर अहमद।

LNS vs MSG Today's Match Prediction

द हंड्रेड 2026 के तीसरे मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

LNS vs MSG Match Prediction, LNS vs MSG Pitch Report, Today's Match LNS vs MSG, The Hundred Mens 2026, LNS vs MSG Prediction, LNS vs MSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, London Spirit vs Manchester Super Giants

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार