Punjab Kings Probable Playing XI Vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 58वां मुकाबला मंगलवार, 12 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
लॉकी फर्ग्यूसन की हो सकती है वापसी: पंजाब किंग्स के दिग्गज तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन निगल इंजरी (ऐसी मामूली, हल्की चोट या असुविधा जो बहुत दर्दनाक नहीं होती) के कारण टीम का पिछला मुकाबाल नहीं खेल पाए थे। ऐसे में ये साफ है कि अगर वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट होते हैं तो उनकी सीधा प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी।
ये 34 साल का कीवी गेंदबाज़ अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करता है। उनके नाम 210 टी20 मैचों में 246 विकेट दर्ज हैं। अगर उनकी वापसी होती है तो ऐसे में सीधे तौर पर बेन ड्वारशुइस प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर हो जाएंगे जिन्होंने लॉकी की गैरमौजूदगी में PBKS के लिए पिछला मुकाबला खेला था। ये उनके IPL करियर का पहला मैच था जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट लिया।
शशांक सिंह के सिर लटक रही है तलवार: PBKS के सबसे बड़े मैन विनर्स में से एक शशांक सिंह IPL 2026 के सीजन में बेरंग दिखे हैं। आलम ये है कि वो पंजाब किंग्स के लिए अब तक 9 मैचों में 7 पारियों में सिर्फ 74 रन जोड़े हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके सिर पर भी खतरे की तलवार लटक रही है। PBKS बदलाव का मन बनाते हैं तो शशांक सिंह की जगह नेहल वढेरा या फिर मिशेल ओवल जैसे विदेशी खिलाड़ी को मौका दे सकती है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस/लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह/नेहल वढेरा।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स की पूरी स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।