PBKS Probable Playing XI Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS vs RR) के बीच मंगलवार, 28 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (Punjab Kings Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

Advertisement

लॉकी फर्ग्यूसन की होगी वापसी: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन जो कि अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं, वो पंजाब किंग्स टीम से जुड़ चुके हैं और अब सीजन के बचे हुए मुकाबले खेलने के लिए पूरी तरह उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि उन्हें PBKS ने 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 34 साल के फर्ग्यूसन के नाम 208 टी20 मुकाबलों में 245 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने IPL में 49 मैचों में 51 विकेट लिए हैं।

Advertisement

जेवियर बार्टलेट पर गिरेगी गाज: पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट का पत्ता कट सकता है जो कि सीजन में 11.57 की इकोनॉमी से रन लुटा रहे हैं। वो सीजन में PBKS के लिए 7 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 25.4 ओवर गेंदबाज़ी की और 297 रन देकर सिर्फ 5 विकेट झटके।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार। इम्पैक्ट इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स की पूरी स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार