ब्रिस्बेन, 7 जनवरी| शानदार फार्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा है कि वह भारत जैसी मुश्किल टीम के सामने अपने आप को वनडे में परखने के लिए तैयार हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा है कि भारत अपने घर में बेहद मजबूत टीम है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को इस महीने में ही भारत का दौरा करना है जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं। वनडे टीम में लाबुशेन को जगह मिली है।

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लाबुशेन के हवाले से लिखा है, "अगर मुझे मौका मिलता है तो यह अच्छी बात होगी। मैंने कुछ दिन पहले क्वींसलैंड के लिए वनडे क्रिकेट खेली थी और इसका लुत्फ उठाया था। मुझे छोटे प्रारूप पसंद है। यह एक बार में एक कदम उठाने की बात है। किस्मत से मेरे पास एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ के रूप में अच्छा खासा अनुभव है जिनसे में लगातार सीखना जारी रखूंगा।"

उन्होंने कहा, "आप जब भी भारत में खेलते हो तो यह मुश्किल सीरीज होती है क्योंकि वह मजबूत विपक्षी टीम है। उनके पास अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। इसलिए यह हमारे लिए चुनौती रहने वाली है। एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा एक मजबूत टीम के सामने अपने आप को परखना चाहते हो और भारत में भारत के खिलाफ खेलने से मुश्किल कुछ नहीं हो सकता।"

लाबुशेन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच टेस्ट मैच में चार शतक जमाए हैं जिनमें से एक दोहरा शतक भी शामिल है। वह हालांकि अभी तक अपने देश के लिए वनडे नहीं खेले हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार