15 दिसंबर।  भारत ने पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के 2 विकेट गिर चुके हैं। केएल राहुल 2 रन बनाकर आउट हुए तो फिर मुरली विजय बिना कोई रन बनाए आउट हुएय़

Advertisement

आस्ट्रेलिया द्वारा सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को उम्मीद थी कि वह भोजनकाल तक कोई भी विकेट नहीं गंवाएगी लेकिन मिशेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद विजय का स्टम्प ले उड़ी और भारत को मायूसी हाथ लगी। इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। 

आपको बता दें कि साल 2018 में भारतीय ओपनर्स का परफॉर्मेंस विदेशी धरती पर टेस्ट में काफी खराब रहा है।  

साल 2018 में भारतीय ओपनर्स ने केवल 18.71 की औसत से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती पर रन बनाए हैं जो भारतीय ओपनर्स का इन देशों में बनाया गया सबसे खराब रन औसत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार